फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण समाप्ति की उठाई मांग

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर एएसडीएम सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग के
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग के पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम सतीश कुमार को सौंपा। पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण समाप्ति सहित चार सूत्री मांगों को उठाया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। मृतक आश्रितों को योग्यता के अनुरूप पूर्व की भांति नियुक्ति नहीं मिल पा रही है जिससे कर्मचारी परिवारों में भारी असंतोष व्याप्त है। चतुर्थ श्रेणी भर्ती पर रोक को तत्काल हटाकर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने व निजीकरण की प्रक्रिया पर भी रोक लगाने की मांग की।
जिला मंत्री मानवेंद्र सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपेक्षा व्यक्त की गई कि कर्मचारी हित में शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं। इस दौरान संरक्षक व सलाहकार निहाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, जिला उप मंत्री भूपेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवेश कुमार सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें