एटा। करीब ढाई साल पहले एक शिक्षक की मौत की विवेचना सीबीआई से कराने की मांग उसकी मां ने की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और डीजीपी का प्रार्थनापत्र भेजे हैं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी अनीता देवी ने बताया कि 28 नवंबर 2019 को उनके शिक्षक पुत्र राजेेश कुमार का शव मलावन थाना क्षेत्र में फंदे पर लटका हुआ मिला था। हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लेकिन इसमें पुलिस ने हत्या के साक्ष्य न मिलने की बात कह अंतिम रिपोर्ट सीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत कर दी।
जिसका उन्होंने विरोध किया। जिस पर सीजेएम सौरभ कुमार वर्मा ने 25 अप्रैल को इसे स्वीकार करते हुए थाना पुलिस को मामला वापस कर दिया। अनीता देवी का कहना है कि राजेश की हत्या उसकी ही पत्नी शीतला देवी सहित छह लोगों ने की। इसके बाद शीतला देवी नौकरी प्राप्त कर चुकी है।
अनीता देवी ने थाना पुलिस व अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताते हुए मामले की जांच सीबीआई या एसआईटी से कराने की मांग की है।