फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा-कासगंज रेल विस्तार के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संयुक्त रेल विस्तार संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और युवाओं ने शनिवार शाम शहर में बाइक रैली निकाल एटा-कासगंज रेल विस्तार की मांग रखी। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारी व अन्य युवा शहर के शहीद पार्क में एकत्रित हुए। यहां पदाधिकारियों ने कहा कि एटा रेल द्वारा न किसी नगर महानगर से नहीं जुड़ा है। रेल विस्तार न होने के कारण जिला पिछड़ेपन के दौर से गुजर रहा है। रेल विस्तार न होने के कारण न क्षेत्र का औद्योगिक और न शैक्षणिक विकास हुआ है। उन्होंने एटा को कासगंज रेलमार्ग से जोड़ने की आवाज बुलंद की। नारेबाजी करते हुए यहां से बाइक रैली निकालते जीटी रोड, आगरा रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां एडीएम (प्रशासन) आलोक कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बाइक रैली में संघ के अध्यक्ष मेधाव्रत शास्त्री, उपाध्यक्ष राजीव जैन, मंत्री राजेश कुमार, सर्जन, प्रशांत, गणेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें