फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 20 केंद्रों पर आज होगी डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 7410 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में 360, महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में 300, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में 300, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में 630, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में 430, जीआईसी में 510, जीजीआईसी शांति नगर में 300, वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में 300, रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज में 300, जीजीआईसी लालगढ़ी में 300, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडर्न इंटर कॉलेज में 300, श्री किशन इंटर कॉलेजन धिरामई में 210, श्री कोमल सिंह इंटर कॉलेज में 300, भारतीय इंटर कॉलेज में 360, आदर्श इंटर कॉलेज में 500, जनता इंटर कॉलेज पिलुआ में 360, श्री दयानंद इंटर कॉलेज में 300, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में 300, डीएवी इंटर कॉलेज में 550, सर्वोदय इंटर कॉलेज में 500 प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। डायट प्राचार्य प्रभारी व बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 20 मई तक संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा की समयसारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं दो व तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें