फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने गांव बहादुरगढ़ में सुनी जनसमस्याएं

Sun, 19 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
चौपाल में डीएम और एसपी ने सुनी समस्याएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम अजय यादव एवं एसएसपी अजय शंकर राय ने रविवार दोपहर शीतलपुर ब्लाक क्षेत्र के लोहिया ग्राम बहादुरगढ़ में विकास कार्याें का जायजा लिया। 
विज्ञापन

डीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ पर चौपाल लगाकर राजस्व कार्यों की समीक्षा, शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त कार्यक्रम समाजवादी पेंशन आदि का सत्यापन भी किया। डीएम ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के प्रत्येक पात्र को शासकी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। ग्रामीणों की शिकायत एवं गांव के विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर ग्राम सचिव दिनेश वर्मा एवं लेखपाल रक्षपाल सिंह को कड़ी फटकार लगाई। डीएम यादव ने वर्ष निरीक्षण में पाया कि गांव के संपर्क मार्ग की स्थिति ठीक नहीं थी, जिस पर पीडब्लूडी को निर्देश दिए कि अतिशीघ्र गांव के संपर्क मार्ग को ठीक कराया जाए। गांव में 148 लाभार्थियों को स्वच्छ शौचालय के लिए चिह्नित किया गया हैइस दौरान एसएसपी एएस राय, एसडीएम सुनील कुमार वर्मा आईएएस, डीडीओ राधेश्याम, पीडी केके वैश्य, बीएसए एसएस यादव, अधिशासी अभियंता आरईएस, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, डीपीओ, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव मौजूद थे।
विज्ञापन


एटा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश पाल एवं एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने भी ग्राम सराय जवाहरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम ने चौपाल को संबोधित करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का प्रमुखता से सुना। उन्होंने राशन वितरण में लापरवाही न बरतने के लिए संबंधित कोटा डीलर को निर्देश दिये। गांव में किसी भी सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं होना चाहिए, यदि कहीं है तो उसे सख्ती से हटवाया जाये अन्यथा लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें