फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छप्पर में चारपाई पर सो रहे किसान की मौत

Sat, 29 Jul 2023 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रिजोर क्षेत्र के गांव टीकमपुर का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध मौत हुई है। किसान मकान के छप्पर में शुक्रवार की रात को सो रहा था। शनिवार की सुबह नहीं उठने पर परिजन ने जगाने का प्रयास किया तो सांसें चलती नहीं मिलीं। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।
गांव टीकमपुर निवासी विमलेश कुमार (45) की मौत हुई है। भतीजे प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम को खाना खाने के बाद चाचा अन्य परिजन के साथ सोए थे। रोजाना सुबह करीब 4 बजे रोजाना पशुओं को चारा डालने जाया करते थे। लेकिन शनिवार को नहीं उठे तो चाची गिरिजा देवी ने जगाने का प्रयास किया। लेकिन शरीर से कोई हलचल नहीं हुई। चीख-पुकार मचने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। चाचा को एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। उसने जांच के बाद मृत बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि खेतों में घर बना हुआ है। यहां पर चाचा अपनी पत्नी, बेटा शिवम और बेटियां उमा व सिंकी के साथ रहते थे। आशंका जताई जा रही हैं कि सोते समय किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, इसकी वजह से ही मौत हुई है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की आशंका है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें