फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवक का पड़ा मिला शव, हत्या की जताई आशंका

Fri, 18 Aug 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़ (एटा)। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव मुड़समा में शुक्रवार की सुबह करीब 5:45 बजे युवक पेड़ के नीचे पड़ा मिला। उसकी सांसें थम चुकी थीं। बृहस्पतिवार की शाम को रिश्ते के बहनोई से झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही वह लापता था। शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव मुड़समा निवासी अर्जुन सिंह (25) की मौत हुई है। पिता गुड्डन सिंह ने बताया कि भाभी राजवती की बृहस्पतिवार को तबीयत ज्यादा खराब थी। देखने के लिए इनका दामाद देवेंद्र निवासी नगला भिखारी थाना अवागढ़ रात करीब 8 बजे आया था। जबकि देवेंद्र से संबंध नहीं चल रहे हैं। इसी बात को लेकर बेटा व भतीजों से विवाद हुआ था। इसके बाद शाम से इकलौता पुत्र लापता था। शुक्रवार की सुबह शव पड़ा मिला। आशंका है कि देवेंद्र ने ही बेटे की हत्या की है।
बताया कि भाभी ने अपनी बड़ी बेटी लक्ष्मी की शादी देवेंद्र के साथ की थी, लेकिन उसने लक्ष्मी को छोड़ दिया और करीब दो साल पहले छोटी बेटी ऊषा से प्रेम विवाह करके ले गया। इसके बाद से ही रिश्तेदारी खत्म हो गई थी और आना-जाना भी नहीं था, लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक दो अन्य लोगों के साथ वह आ गया।
विज्ञापन

इसको लेकर झगड़ा भी हुआ था। भाभी को भतीजे आदि इलाज के लिए आगरा ले गए थे। इसके कारण पूछताछ भी नहीं की थी। समझा गया कि आगरा ही गया होगा, लेकिन सुबह शव पड़ा मिला। वहीं पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है।
थाना प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि युवक का शव पेड़ पर लटका था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उतार लिया गया। शर्ट पेड़ पर लटकी मिली है। युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। देवेंद्र से झगड़ा होने की बात कही जा रही है, उसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें