फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क किनारे पड़ा मिला महिला का शव, सिर व चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ, हत्या या हादसा में उलझी पुलिस

Tue, 27 Jun 2023 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में सड़क किनारे महिला का शव पड़ा मिला। उसका सिर व चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है। पुलिस हत्या या हादसा दोनों एंगल में जांच कर रही है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में थाना रिजोर क्षेत्र में एक महिला का शव सड़क किनारे क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। महिला का सिर पूरी तरह से कुचल चुका है। इसके चलते पहचान कराना मुश्किल हो गया है, लेकिन पुलिस हादसा अथवा हत्या को लेकर उलझी हुई है।

विज्ञापन


शिकोहाबाद रोड स्थित गांव डांडा के पास मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने एक महिला का क्षत-विक्षत शव देखा। उसका सिर व चेहरा बुरी तरह से कुचला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया। शव को स्थिति देख लोग हत्या करके फेंकने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि जब तक शव की पहचान नहीं हो जाती तब तक कुछ ठीक से नहीं कहा जा सकता। पुलिस महिला के कपड़ों से पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ेंः- नौकरी नहीं मिली तो हो गया फ्रस्टेट: जरा सी बात पर पत्नी को दी दर्दनाक मौत...फिर तमंचे से उड़ा ली खुद की खोपड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला का शव ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया गया है। सिर व चेहरा पूरी तरह से कुचला होने के चलते पहचान कराने में मुश्किल हो रही है। महिला की पहचान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रथम दृष्टया हादसा होना प्रतीत हो रहा है, लेकिन दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें