फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे पर लटका मिला सराफ के पुत्र का शव

Tue, 04 Jul 2023 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। कस्बा अलीगंज के मोहल्ला लोहारी दरवाजा में सोमवार की रात सराफ का पुत्र फंदा लगाकर लटक गया। जबकि पिता व मां एटा शहर में बने मकान में थे। फोन पर संपर्क नहीं होने पर मंगलवार की सुबह पड़ोसियों को फोन करके घर भेजा तो शव लटका मिला। जबकि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, इसको परिजन ने पहुंचने के बाद तोड़ा और शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मोहल्ला लोहारी दरवाजा निवासी सराफ कुलदीप सिंह के पुत्र अभिनय (17) ने फंदा पर लटक कर खुदकुशी की है। पिता का कहना है कि सोमवार को पत्नी के साथ एटा मकान पर चले गए थे। जबकि बेटा घर पर अकेला रह गया था। शाम को बात हुई तो बताया कि ढाबा पर खाना खाकर आया है, इसके बाद सोने जाने की बात कही गई, लेकिन मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे फोन किया गया तो नहीं उठा और घंटी जा रही थी। कई काॅल करने के बाद भी जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तब पड़ोसियों को फोन करके घर भेजा गया। बताया कि जब घर गए तो कमरे की खिड़की खुली हुई थी जबकि दरवाजा बंद था, खिड़की से देखा तो बेटा फंदे पर लटक रहा था। वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि परिजन ने खुदकुशी करने की कोई वजह स्पष्ट नहीं की है। शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार किया गया। किशोर के शव का परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें