फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दहेज हत्या के आरोप से अदालत ने पति को किया बरी

Tue, 04 Jul 2023 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। 2014 में सकरौली थाने में दर्ज हुए दहेज हत्या के मामले में अदालत ने सबूतों के दौरान पाया कि पीड़िता के पिता बीमारी की हालत में उसे ससुराल से ले गए। खुद भी ठीक तरीके से इलाज नहीं कराया। इससे सेप्टीसीनिया होने से पीड़िता सोनम की मौत हो गई।
विज्ञापन


सकरौली थाने में कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाने के गांव रामपुर टप्पेवान निवासी जयनारायन सिंह ने तहरीर दी। इसमें बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 25 नवंबर 2014 को उसके दामाद अमित सिंह निवासी परसादपुर ने उसकी बेटी सोनम को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया है। जख्मी हालत में है। कानपुर के हेलट अस्पताल में कई दिनों के उपचार के बाद सोनम की मौत हो गई। अदालत में जब इस मामले में सबूत पेश हुए तो अदालत ने पाया कि पीड़िता के पिता ही उसे ससुराल से अपने साथ ले गए। ठीक तरीके से इलाज न कराने के कारण सेप्टीसीनिया बन जाने के कारण उसकी मौत हो गई। ऐसे में दहेज हत्या का आरोप साबित न होने पर अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय प्रथम महिलाओं के प्रति अपराध रामबाबू यादव ने आरोपी को बरी कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें