फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विवाहिता का घर में मिला शव, हत्या का आरोप

Thu, 05 Oct 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव चाठी रफीपुर में बृहस्पतिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस को घर में महिला का शव रखा मिला। महिला के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

गांव चाठी रफीपुर निवासी सचिन की पत्नी मधु (22) की मौत हुई है। भाई अमित कुमार निवासी नंदपुर कौंडरा थाना रिजोर ने बताया कि बहन की शादी जुलाई 2020 में हुई थी। शादी के बाद से ही बहनोई दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा था। इसको लेकर कई बार गांव चाठी रफीपुर आकर समझाया। उत्पीड़न नहीं करने की गुहार लगाई। इसके बाद भी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि पिता बलवीर सिंह पलवल (हरियाणा) में एक निजी कंपनी में काम करते हैं, उनको भी कई बार बहन ने बताया था। तब पिता ने गांव आकर समझाने की बात कही थी। फिर भी ससुरालीजन नहीं माने और उत्पीड़न करते रहे।
आरोप है कि बुधवार की रात बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस पहुंची, उससे पहले शव को नीचे उतारकर रख दिया। फंदा लगाने का गले पर साफ निशान दिखाई दे रहा है। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि महिला की मौत हुई है। सूचना पर पहुंचे थे, शव जमीन पर रखा मिला था। मायके वाले दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें