फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलग-अलग जगह फंदों पर लटके मिले दो युवकों के शव

Wed, 14 Feb 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में पेड़ पर युवक का शव बुधवार की सुबह लटका मिला। पत्नी के छोड़कर चले जाने से आहत होने पर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। जबकि थाना जलेसर क्षेत्र में एक अन्य युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। इसने गृहकलह के चलते खुदकुशी की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव किशनपुर लोया निवासी सुनील कुमार का गांव के बाहर बाग में खड़े आम के पेड़ पर शव बुधवार की सुबह करीब 7 बजे लटका मिला है। परिजन ने बताया कि सुबह ग्रामीण शौच आदि के लिए बाग की ओर गए थे, तब मफलर से फंदा लगा शव पेड़ पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि परिजन का कहना है कि युवक की पत्नी आरती दो बच्चों को लेकर करीब एक वर्ष पहले अलग रहने के लिए चली गई थी। इसके बाद से सुनील तनाव में रहने लगा था। दो दिन घर पर भी नहीं आया और पेंट का काम करता था। सुबह शव लटका मिलने की सूचना मिली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
वहीं जलेसर क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी रिंकू सिंह (36) का शव नीम की सराय गांव के खेत में खड़े पेड़ पर लटका मिला है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि युवक अविवाहित था। जो ट्रक पर क्लीनर के रूप में कार्य करता था। परिवार में कोई आय के अन्य स्रोत नहीं थे। शव लटका मिलने की सूचना पर पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें