फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर बाजार में रौनक

Fri, 17 Jul 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद पर्व को लेकर शुक्रवार को सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं। लोगों ने बाजार से सामान की खरीदारी की। ईदगाह पर पढ़ी जाने वाली नमाज को लेकर निकाय प्रशासन ने व्यवस्थाएं बनाई हैं। सफाई और पेयजल की व्यवस्था रहेगी।  मुस्लिम बस्तियों में सजावट का काम भी पूरा कर लिया है। पर्व को लेकर खरीदारी के चलते बाजारों में देर रात तक रौनक छायी रही।
विज्ञापन

ईद पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। मुस्लिम बस्तियां सजकर तैयार हो चुकी हैं। बस्तियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बस्तियों में झूले, स्टॉल आदि भी लग चुके हैं। ईदगाहों पर सफाई व्यवस्थाएं भी कराई गई हैं। नगर पालिका प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासनों ने अपने अपने क्षेत्रों की ईदगाहों में सफाई व्यवस्था का कार्य संपन्न कराया है। ईदगाह मार्गों पर भी व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं। आवारा पशुओं को भी देर शाम से ही बाड़े में बंद कराएं। जिससे नमाज के दौरान आवारा पशु ईदगाह स्थलों में न घुस सकें। इसके लिए पशु पालकों को भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। पर्व के चलते  बाजारों में भी काफी चहल पहल रही। लोगों ने बाजारों से पर्व से संबंधित खाद्य सामग्री व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। रेडीमेड कपड़े, श्रंगार का सामान भी बाजार से खरीदा गया। गंदानाला, बड्डूनगर, जामा मस्जिद, मोहल्ला नवाब आदि क्षेत्रों में पूर्व संध्या से ही रोशनी, झालरें जगमगाने लगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें