रजवाहा में पानी को लेकर कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरने पर बैठे किसान नेता दयाराम पागल की मंगलवार को मांगे मान ली गई। जिसके बाद अधिशासी अभियंता सिंचाई हाथरस ने जूस पिलाकर अनशन तुडवाया,साथ ही मुख्य अभियंता गंगा मेरठ द्वारा जारी किया गया पत्र भी दिया गया।
बता दें कि रवि की फसल की सिंचाई के लिए नहर में पानी छोडने को लेकर 3 नवम्बर से किसान नेता दयाराम पागल कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर अनशन कर रहे थे। मंगलवार को अधिशासी अभियंता हाथरस ने उनकी मांगे मान ली है। जिसके बाद अभियंता ने किसान को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। साथ ही मुख्य अभियंता गंगा मेरठ द्वारा जारी किया गया पत्र भी दिया गया,जिसमें अब हर साल समय से पानी छोड़ने की बात भी कहीं गई है।