कबड्डी प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी। स्रोत विद्यालय
सकीट। रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज एटा में आयोजित जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने विजय हासिल की है। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता जीतने के बाद तीनों वर्ग से 13 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हाथरस में 26 से होगी। डीएवी इंटर कॉलेज की टीम ने अंडर-17 बालक वर्ग में राजा का रामपुर के बीडीआरएस इंटर कॉलेज 20-12 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज परसोन की टीम को 24-18 से हराकर जिले में परचम फहराया। अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी की टीम उपविजेता रही। खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं प्रबंध तंत्र ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।