फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरे हुए पति का बदल दिया बाप: संपत्ति हथियाने के लिए बहू ने रची ऐसी साजिश, हकीकत सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

Mon, 19 Jun 2023 04:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, एटा

सार

एटा में बहू ने मरे हुए पति का बाप बदल दिया। संपत्ति हथियाने के लिए बहू ने ऐसी साजिश रची कि हकीकत सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। 
विज्ञापन
Etah: संपत्ति हथियाने को बहू ने रची ऐसी साजिश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला ने संपत्ति की खातिर अपने पति के पिता को ही बदल दिया। उसने कागजात में पिता के रूप उसके संतानहीन चाचा का नाम लिखा दिया। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। 

बताया मुझे कोई संतान नहीं है

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के चौचा बनगांव का है। यहां के रहने वाले रूपकिशोर (मूल निवासी हाथरस जिला के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव) ने तहरीर दी। बताया कि वह पांच भाई हैं। उनके अलावा महावीर सिंह, थान सिंह, पूरन सिंह व रघुवीर सिंह उनके भाई हैं। उनको कोई संतान नहीं है। वह अकेले रहते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

अतुल बेटा नहीं बल्कि भतीजा है

बताया कि उनके भाई पूरन सिंह के बेटे अतुल की 15 अक्टूबर 2021 को असामयिक मौत हो गई थी। इसके बाद उसके पत्नी राधा देवी ने मृत्यु प्रमाणपत्र सहित फर्जी कागजात तैयार करा लिए। उसमें पिता के नाम पर हमारा नाम दर्ज करा दिया। जबकि अतुल हमारा बेटा नहीं बल्कि भतीजा है। उसे हमने कभी गोद भी नहीं लिया। इसके कोई दस्तावेज भी मौजूद नहीं हैं। 

यह भी पढ़ेंः- ताजनगरी में यहां मिलता है सुकून: आगरा आए और इन जगहों पर नहीं घूमे तो क्या घूमे, ये हैं बेहतरीन पिकनिक स्पॉट

पुलिस कर रही मामले की जांच 

उन्होंने बताया कि बहू राधा ने हमारी संपत्ति हड़पने की नियति से फर्जी कागजात तैयार कराए हैं। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें