अनुष्का और शिवा ने जेईई एडवांस्ड में हासिल की सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा/राजा का रामपुर। रविवार को जेईई एडवांस्ड-2023 का परीक्षा परिणाम आया। जिले के दो होनहारों ने इसमें सफलता हासिल की है। जिनके घर में खुशी का माहौल है।
राजा का रामपुर कस्बा के मोहल्ला घेरकोरियान निवासी शिवा राठौर ने तीन हजार रैंक पाकर परीक्षा पास की। इंटरमीडिएट तक पढ़ाई फर्रुखाबाद के कायमगंज में स्थित सीपी विद्या निकेतन से की। इसके बाद वह कोटा में रहकर तैयारी करने लगे। शिवा के पिता विजय सिंह राठौर ने कहा आज फादर्स डे के दिन रिजल्ट आया है। बेटे द्वारा इससे अच्छा उपहार क्या हो सकता है। अर्जुन सिंह राठौर, सौरभ राठौर, अनिल, गौरव, सौरभ आदि लोगों ने बधाई थी।
वहीं शहर के पटियाली गेट निवासी अमित गुप्ता की बेटी अनुष्का गुप्ता ने 5265वीं रैंक हासिल की है। अनुष्का ने बताया कि उसने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। इसके बाद जेईई की परीक्षा की तैयारी में लग गई। ऑनलाइन कोचिंग के साथ खुद ही परीक्षा की तैयारी की।