फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जन भर स्थानों पर रास्ता किया अवरुद्ध

Sat, 04 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
भाकियू (भानु) के प्रदेश व्यापी चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलेसर। भाकियू (भानु) के प्रदेश व्यापी चक्का जाम के तहत शुकवार को जलेसर क्षेत्र में दर्जनभर स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया। इस दौरान नगर के बाजार बंद रहे। साथ ही अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य नहीं किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आदिल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, महामंत्री विष्णु वार्ष्णेय, ठा. अजय प्रताप सिंह, मनु ठाकुर, अवतार सिंह टिल्लन, पवन ठाकुर आदि की अगुवाई में इसोली चौराहे पर जाम लगाया। आगरा मार्ग पर स्थिति शाह नगर टिमरूआ पर तहसील अध्यक्ष नरेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष गंधर्व सिंह सिसौदिया, गनपत सिंह आदि ने, हाथरस मार्ग पर ग्राम मानमई पर काली चरन यादव, श्याम किशोर उपाध्याय, मदन किशोर, भरत वार्ष्णेय ने, बेरनी पर जिला उपाध्यक्ष लखन यादव के, पटना पक्षी विहार पर रिंकू ठाकुर, सरवन सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, बाबी ठाकुर, बंटी ठाकुर ने, शकरोली में तीन स्थानों पर महासचिव राजा ठाकुर के नेतृत्व में जाम लगाया गया। पुलिस के समझाने-बुझाने पर दो से तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके अलावा फीरोजाबाद जिले के बार्डर स्थिति प्रांतीय कार्यालय इमलिया पर ठाकुर योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में भी रास्ता जाम किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें