फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम को खुली मिली रेल लाइन की पेंड्रॉल क्लिप

Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
कासगंज स्टेशन की जांच करते डीआरएम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम निखिल पांडेय ने शनिवार की सुबह नौ बजे कासगंज जंक्शन और ट्रैक का मुआयना किया। इस दौरान रेल कोच सेंटर को जाने वाली लाइन की पेंड्रॉल क्लिप खुली देख उनका पारा चढ़ गया। वहीं कानपुर की ओर जाने वाली लाइन के कर्व की समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार से कासगंज पहुंचे डीआरएम को रेल लाइनों के परीक्षण के दौरान कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों की लाइन में ज्यादा कर्व मिले। उन्होंने अधिनस्थ अधिकारियों से इसका समाधान खोजने को कहा। समस्या के निदान के लिए अलग से बैठक करने के निर्देश दिए। वहीं रेल कोच सेंटर की ओर जाने वाली रेल लाइन के निरीक्षण में पेंड्रॉल क्लिप खुली मिली। इससे पहले उन्होंने बुकिंग विंडो, यात्री प्रतिक्षालय देखा। समय सारिणी इलेक्ट्रॉनिक रनिंग बोर्ड और टेलीफोन के खुले तार देख नाराजगी जताई। रेलवे डाक सेवा को बोर्डों को दुरुस्त करने, सिग्नल डिपार्टमेंट के बाहर खड़ी सिग्नल ट्रॉली की की खामियां ठीक कराने को कहा। डीआरएम ने जूनियर इंजीनियर कार्यालय, आरपीएफ पोस्ट, डीजल लाबी का भी निरीक्षण किया। आरपीएफ पोस्ट पर महिला प्रसाधान कक्ष न होने की शिकायत डीआरएम से की। वहीं डीजल लाबी में मेल लोको पायलट अर्जुन सिंह से ब्रीथ ऐनालाइजर के बारे में जानकारी ली। मुआयने के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पानी की टंकियों से रिसते पानी पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान मंडलीय अधिकारियों में बीके गुप्ता, एके सिंह, सीएल शाहा, गौरव गुप्ता, मानसी मित्तल, बीके श्रीवास्तव, राकेश गौतम, डा. बी लाल, पीके पांडे, वीरेंद्र सिंह पाल, अजय सिंह, सतीश चंद्र पाल, रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें