फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार की मौत

Sun, 25 Oct 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के सामंतखेड़ा गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेश पाल 28 सितंबर को सब्जी और घरेलू सामान लेने साइकिल से निकले थे। वह एटा-टूंडला मार्ग पर राजकमल स्कूल से करीब 200 मीटर पहले पहुंचे थे। तभी पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे राहुल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। शनिवार को परिजन से उन्हें डिस्चार्ज कराकर घर ले आए थे। रविवार रात उनकी मौत हो गई। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें