एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड पर श्रीदेवी पुरम के सामने साइकिल सवार मजदूर बाइक की चपेट में आ गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक बाइक को छोड़कर भाग गया।
कोतवाली देहात प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम कासगंज रोड पर श्रीदेवी पुरम कॉलोनी के सामने साइकिल सवार नेमसिंह (48) बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नेम सिंह को लेकर मेडिकल कॉलेज आई। यहां उपचार के दौरान नेमसिंह की मौत हो गई। बताया कि नेम सिंह मजदूरी करके घर का खर्च चलाते थे।
प्रतिदिन की तरह मंगलवार की देर शाम भी मजदूरी करने के बाद घर गिरौरा वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह घटना हो गई, जिसके चलते उनकी जान चली गई। बाइक चालक की तलाश की जा रही है।