फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की पत्नी के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 22 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज(एटा)। शहीद की पत्नी के खाते से साइबर ठगों ने 22 लाख रुपये पार कर दिए। महिला को जानकारी नहीं थी। जब रुपये निकालने बैंक गई तो हैरान रह गई। ग्राम किनौडी खैराबाद की ज्योती देवी ने बताया कि उनके पति जयप्रताप सिंह सेना में सेवारत थे। नौकरी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद 2193000 रुपये दिए गए, जो उनके खाते में आए। उस खाते में हर माह पेंशन की धनराशि भी आती थी। 18 जून को जब वह अपने खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक गई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके खाते में मात्र 190 रुपये ही बताए गए। पीड़िता ने बताया कि 2 जनवरी से लगातार उसके खाते से रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

खाते में जो मोबाइल नंबर लिंक है, वो मेरा नहीं है। न ही मैंने कोई एटीएम बनवाया है। पीड़िता का आरोप है जब भी बैंक में रुपये निकालने के लिए जाती थी तो बैंक के कर्मचारी सर्वर डाउन कहकर मना कर देते थे। महिला ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थनापत्र में जल्दी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा है कि यदि उसके खाते से निकाले गए रुपये वापस नहीं आए तो आत्मदाह करने का मजबूर होगी। एसबीआई शाखा प्रबंधक नसीम अहमद का कहना है कि खाता धारक ज्योती देवी के खाते से एटीएम के द्वारा पैसे निकाले गए हैं। मोबाइल पर रुपये निकालने के मैसेज भी गए हैं। लगभग चार लाख रुपये निकाले गए हैं। खाते का स्टेटमेंट दे दिया है। खाता धारक की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें