फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल में आया करंट, किशोर की मौत

Wed, 01 Jul 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मधुपुरा में बुधवार को बरसात के चलते बिजली के पोल में आए करंट की चपेट में आकर किशोर अतर सिंह (16) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। मौके पर थाना पुलिस व लेखपाल पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना मलावन के गांव मधुपुरा निवासी अतर सिंह पुत्र वासुदेव, गांव के ही रामकुमार और अपने बहनोई होरीलाल निवासी असरौली के साथ लोहे की सरिया को सीधी कर रहा था। बताते हैं कि मंगलवार को हुई बारिश के चलते बिजली के पोल में करंट उतर आया। जब तीनों लोग सरिया को सही कर रहे थे, तभी वह पोल से टकरा गई और तीनों करंट की चपेट में आ गए। चीख पुकार पर अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए और किसी तरह से तीनों को पोल के पास से हटाया और बिजली बंद कराई। लेकिन तब तक अतर सिंह की मौत हो चुकी थी। दोनों गंभीर रूप से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस और लेखपाल हरिदत्त शर्मा भी पहुंच गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी पोल में करंट आ चुका है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें