फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूज पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, बसों के पड़े लाले

विज्ञापन
रोडवेज बस में सीट पाने को सवारियों में होती धक्का मुक्की ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। भाई दूज का पर्व अधिकांश लोगों ने बृहस्पतिवार को मनाया। त्योहार की भीड़ उमड़ी तो परिवहन निगम के इंतजाम बौने पड़ गए और बसों की कमी रही। वहीं बसों में सीट को लेकर मारामारी रही। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लगना शुरू हो गई। जैसे ही स्टैंड पर बाहर से कोई बस पहुंचती, यात्रियों की भीड़ उस ओर दौड़ पड़ती। गंतव्य वाली बस न मिलने पर लोग मायूस लौट आते।
विज्ञापन

जबकि जिन लोगों के गंतव्य वाली बस होती, वो उसमें चढ़ने और सीट घेरने के लिए मारामारी करते नजर आए। तमाम लोगों ने तो गेट से घुसने की जगह न मिलने पर खिड़कियों से बच्चों और सामान को अंदर पहुंचाया। इस तरह सीट सुरक्षित की। आगरा, शिकोहाबाद, मैनपुरी, बेबर, कासगंज, फर्रुखाबाद रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। निगम ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रूट पर 60 व छोटे रूटों पर 28 बसों को दौड़ाया।
छोटे रूटों के यात्री भटकते रहे
भाई दूज के अवसर पर छोटे रूट पर जाने वाले यात्रियों को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ा। यात्री बसों के इंतजार में जीटी रोड पर खड़े थे लेकिन इन रूटों के लिए काफी देरी से बसें निकल रहीं थीं। सर्वाधिक दिक्कत कासगंज व अलीगंज मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को हुई।
विज्ञापन

डग्गामार वाहन भी खूब चले
त्योहार पर रोडवेज की बसों का अभाव रहा, ऐसे में यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। डग्गामार वाहन चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया। आसपास के कस्बों तक ऑटो दौड़ाए गए और संचालकों ने मुहंमांगा किराया प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें