फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 12 मंजिला इमारत की सुपुर्दगी में देरी, पुलिसकर्मी परेशान

Mon, 10 Apr 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। महिला थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए 12 मंजिला आवासीय इमारत तैयार की गई है। कार्यदायी संस्था को मार्च में भवन सुपुर्द करना था, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति से सुपुर्दगी नहीं की जा सकी। संस्था ने इसके लिए 3 महीने का समय और लगने की संभावना जताई है। पुलिसकर्मी किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पुलिस आवास निगम निर्माण इकाई की ओर से भवन का कार्य कराया जा रहा है। इसको पूरी तरह से तैयार कराने में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। इमारत के तैयार होने के बाद 200 पुलिस कर्मियों के रहने की व्यवस्था हो जाएगी। प्रत्येक तल पर 20 कर्मियों के ठहरने की व्यवस्था है, जबकि भू-तल पर रसोई और डायनिंग हॉल बनाया गया है।
इसी तरह चौथे तल पर अन्य व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। भवन के 10 तलों पर ही रहने की व्यवस्थाएं की गई हैं। भवन सुपुर्द नहीं होने की वजह से तमाम पुलिस कर्मियों को किराए के भवनों में रहना पड़ रहा है। इस 12 मंजिला इमारत का कार्य दिसंबर 2022 में ही पूर्ण होना था,जिसे बाद में बढ़ाकर मार्च 2023 कर दिया गया। अब कार्यदायी संस्था के द्वारा जून 2023 तक पूर्ण करने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस आवास निगम निर्माण इकाई के अधिशासी अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि इमारत का ज्यादातर काम हो गया है। लिफ्ट का कार्य शेष है। बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया चल रही है। यह कार्य जून तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके बाद इमारत विभाग के सुपुर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें