फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: 37 आरओ, 47 एआरओ किए तैनात

Mon, 10 Apr 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में चुनाव कराने के लिए 37 आरओ और 48 एआरओ तैनात कर दिए गए हैं। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई। जिसमें जिले के अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा कलक्ट्रेट सभागार में सभी आरओ, एआरओ को प्रशिक्षण देकर दायित्वों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है। प्रत्येक दशा में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को संपन्न कराना है। चुनाव डयूटी के दौरान पूरी संवेदनशीलता एवं सक्रियता के साथ निष्पक्ष रूप से कार्य करें। नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सभी आरओ चेक कर लें। ताकि बिना किसी व्यवधान के चुनाव कराया जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी, डीआईओ एनआईसी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, सभी आरओ, एआरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें