फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 06 Oct 2016 01:36 AM IST
AmarUjala
विज्ञापन
छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गांव नरदौली में मंगलवार रात सशस्त्र बदमाशों ने छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। तीन हत्यारोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

रिंकू(21) पुत्र धर्मवीर निवासी नरदौली थाना सिकंदरपुर वैश्य मंगलवार की रात्रि को अपने घर की छत पर सो रहा था। गांव के ही ओमेंद्र, सुरजीत एवं विकास उसकी छत पर चढ़ आए। उन्होंने छत पर सो रहे रिकूं के सिर व पीठ में गोली मारी।

गोली लगते ही रिंकू की चीख निकली और उसमें दम तोड़ दिया। चीख और गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन दौड़ पड़े। हत्यारोपी युवक की हत्या करने के फरार हो गए। जानकारी होने पर गांव के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


पटियाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पटियाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
बताया गया कि हत्या का शिकार हुआ रिंकू और हत्यारोपियों के पक्षों के बीच दो वर्ष पहले झगड़ा हुआ था। इस दौरान रिंकू द्वारा चलाई गई गोली से विकास घायल हो गया था। उस मामले में रिंकू जेल से जमानत पर छूटा हुआ था। इसी रंजिश के चलते हत्यारोपियों ने रिंकू की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें