फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ कार्यकर्ता की हत्या कर शव बंबा में फेंका

विज्ञापन
हत्या की खबर पर जुटे लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संघ से जुड़े और बीएससी के छात्र जयनारायण (20) की हत्या कर दी। सोमवार की सुबह उसका शव भागपुर गांव के समीप बंबा में मिला। घटना से घर में कोहराम मचा है। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव उज्जेपुर निवासी जयनारायण पुत्र सत्यप्रकाश बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। साथ ही वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़ा था। परिवारीजन बताते हैं कि रविवार को वह घर में था। दोपहर उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन कटने के बाद वह किसी से 800 रुपये लेने की बात कहकर घर से निकला था। तभी से गायब था। देर तक नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने उसके मोबाइल पर रिंग की, लेकिन फोन नहीं लगा। खोजबीन भी की गई। कोई सुराग नहीं लगा। इधर, सोमवार को अपराह्न तीन बजे बागवाला थाना क्षेत्र के गांव भागपुर स्थित बंबा में लोगों ने शव देखा, तो वहां भीड़ लग गई। किसी ने शव की शनाख्त जय नारायण के रूप में की। सूचना पर पुलिस के साथ परिवारीजन भी आ गए। शव देखते ही घरवालों में कोहराम मच गया।  पिता का आरोप है कि जय नारायण की हत्या कर शव बंबा में फेंका है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने बताया कि युवक रविवार से लापता था। सोमवार को बंबा में शव मिला। मामले की जांच कराई जा रही है।
जयनारायण के पास से मोबाइल मिला है। यही सेलफोन उसकी हत्या का राज खोलेगा। परिवारीजनों के मुताबिक फोन पर हुई बात के बाद ही वह घर से निकला था। ऐसे में पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब एक बजे जय नारायण को गांव वाहनपुर के पास देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें