फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए किसान की गोली मारकर हत्या

Fri, 29 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजोर थाना क्षेत्र के अंतरामपुर निवासी किसान राजेंद्र (40)की शुक्रवार शाम आठ बजे खेत पर जाते वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गई। खेत में लहूलुहान शव पड़ा मिलने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के भाई राजू ने ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन

अंतरामपुर निवासी राजू ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे उसका बड़ा भाई राजेंद्र खेत पर घूमने गया था। देर शाम पर घर लौटते पर जब परिवारीजन उसने खोजने गए तो राजेंद्र का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला। आरोप है कि कनपटी पर सटाकर गोली मार कर हत्या की गई है। राजू की माने तो उसकी भाभी शशि ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा ओर वो तीसरे नंबर पर रहकर चुनाव हार गई थीं, लेकिन विपक्षी प्रत्याशी के समर्थक उनके परिवार से रंजिश मानने लगे थे। राजू का आरोप है कि उसी रंजिश के तहत शुक्रवार शाम राजेंद्र की खेत पर जाते वक्त साजिश के तहत हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची रिजोर पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज हत्याकांड की तफ्तीश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस परिवारीजनो की तहरीर आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें