फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार की दो युवकों की मौत

Mon, 06 Mar 2017 11:27 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज-बरेली मार्ग पर दोपहर के समय टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। इनमें से भी चार को अलीगढ़ भेजा गया है।  
सड़क दुर्घटना सोमवार की दोपहर कासगंज-बरेली मार्ग पर हुई। सोरों की ओर से आ रहे बाइक सवार मदन शुक्ला उर्फ राजू (45) पुत्र राम भरोसे लाल निवासी लवकुश नगर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव के ही विजय मिश्रा (40) पुत्र शारदा प्रसाद मिश्र को गंभीरदशा में अलीगढ़ ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक भाग निकला। बताया जाता है कि मृतक के परिवारीजन किसी समारोह में शामिल होने खुर्जा गए थे, घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में धीमरपुर निवासी गुड्डो देवी (60) पत्नी हरीराम, जितेंद्र (25) पुत्र दयाराम बाइक से रायपुर मौथर गांव जा रहे थे। नील गाय से टकराकर दोनों घायल हो गए। वहीं ढोलना क्षेत्र के जखेरा पुलिया पर आमने सामने दो बाइकों के टकराने से रिटायर्ड दरोगा साहब सिंह, उनकी पत्नी राजकुमारी दूसरे बाइक सवार महानंद पुत्र मेघ सिंह, हीरालाल पुत्र हंसराज निवासी ढोलना घायल हो गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें