अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगोें की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार रात एटा बस स्टैंड से फोर्ट डिपो की बस सवारी भरकर आगरा जा रही थी। बस में अशोक शाह पुत्र नियाज अली निवासी बारा समसपुर थाना सकरौली, उनका पोता अभिलाष, विनोद निवासी बारा समसपुर सकरौली भी बैठे थे। रात करीब नौ बजे बस कोतवाली देहात के गांव नगला जसराम के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद सवारियों मेें चीख-पुकार मच र्गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में अशोक शाह को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में बस में सवार यात्री टूंडला निवासी फीरोज, अंकित, संजीव, आरती, रेनू, पुनीत, राम सिंह, जलेसर निवासी आशीष, तुषार, अवागढ़ निवासी हर्ष, आगरा निवासी पूरन और सहदेश शामिल हैं। दूसरी तरफ सोमवार देर रात करीब दस बजे थाना एका के गांव नगला भीम के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली में मजदूर अजबुल अली पुत्र बुद्धू शेख निवासी मोहिसवा थानी थाना मालदा पश्चिम बंगाल की मौत हो गई।