फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस खाई में उतरी, 16 यात्री घायल

Fri, 24 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
बस खाई में उतरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कासगंज डिपो की बस में सवार 40 यात्री शुक्रवार को मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बच गए। हुआ यह कि आगरा से आ रही बस ट्रक को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर गदनपुर नहर पुल के समीप करीब 20 फीट नीचे उतर गई। गनीमत रही कि बस खाई में नीचे जाते समय पलटी नहीं। वरना, बड़ा हादसा संभव था। इस दौरान 16 यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें सात को भर्ती कर लिया गया है।  
विज्ञापन

कासगंज डिपो की बस शुक्रवार सुबह करीब 10.15 बजे आगरा से लौट रही थी। इसमें 40 लोग सवार थे। एटा के समीप गदनपुर नहर पुल से नीचे उतरते समय सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर बचाने के प्रयास में बस चालक का नियंत्रण खो गया। इससे बस बेकाबू होकर करीब 20 फीट सड़क से नीचे उतर गई। लोगों का मानना है कि यदि सड़क से नीचे उतरते वक्त बस पलट जाती, तो कई यात्रियों की जान जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही बस सड़क से नीचे उतरने लगी, हड़कंप मच गया। सवारियां चीखने-चिल्लाने लगी। बस के रूकते ही भीड़ जुट गई। राहगीर, ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दुर्घटना में जख्मी हुए 16 घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रमोद, आदित्य निवासी कासगंज, राकेश निवासी मारहारा, आशु, आदित्य, साहिल निवासी जैथरा, रमेश और अंकित निवासी अलीगंज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अजय निवासी बागवाला, अलीदराम निवासी बरोली, बबिता निवासी पिपहैरा, सुरेश निवासी भगीपुर, डॉ भगवान दास सीएमओ कार्यालय, देवेंद्र निवासी आगरा, प्रिंस निवासी अलीगढ़ भर्ती कर लिए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें