फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों से लूटे एक लाख रुपये और टैब

Fri, 24 Jun 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत दो युवकों से रास्ते में बाइकों पर सवार बदमाशों ने एक लाख की नकदी और टैब लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से घटना की विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन


मूलरूप से आगरा निवासी वीरेश चौधरी पुत्र जगतराम, रविंद्र कुमार पुत्र बाबू सिंह लालपुर क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। यह कंपनी लोन बांटती है। 

बताया जाता है कि शुक्रवार को दोनों बाइक संख्या यूपी-80एच/ 5453 पर सवार होकर कहीं से रुपये एकत्र कर वापस कंपनी आ रहे थे कि तभी पक्की खमरिया के समीप दो तीन बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। 
विज्ञापन


जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी और उनके पास रखी एक लाख की नकदी और टैब लूटकर फरार हो गए। दोनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी पंकज भट्ट, कोतवाल जेसी पाठक सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बताए स्थानों पर तत्काल कांबिंग अभियान चलाया। 

लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। एएसपी पंकज भट्ट और कोतवाल जेसी पाठक ने लूटपाट की घटना पर संदेह जताते हुए बताया कि कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें