पुलिस ने अलग-अलग स्थान से 35 लीटर शराब सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण बरामद कर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
ढोलना के ग्राम इनायती में पप्पू सिंह के द्वारा कच्ची शराब बेचने की जानकारी पुलिस को मुखबिर ने दी। जानकारी होने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देखकर शराब बना रहा पप्पू वहां से भागने लगा, इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 10 तैयार की गई कच्ची शराब बरामद कर ली। वहीं शराब बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद कर लिए। पटियाली पुलिस ने नगला हीरा से रायपुर चेकिंग के दौरान महिपाल निवासी नगला हीरा एवं राजवीर सिंह निवासी शाहजहांपुर को 10-10 लीटर कच्ची शराब ले जाते पकड़ लिया। सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने तिराहा वरी के पास से चेकिंग के दौरान के शिवराज निवासी ग्राम बरौरान को 5 लीटर कच्ची शराब ले जाते दबोच लिया। सभी मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।