फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर लाखों का डाका

Sun, 04 Sep 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
डाका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारहरा गेट स्थित इस्लामगंज कालोनी में शुक्रवार रात आठ से दस हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुस कर पूरे परिवार को बंधक बना स्टोर रूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने सोने और चांदी के जेवर, कैश, बर्तन, मोबाइल समेत पूरा सामान लेकर फरार हो गए। भागते समय बदमाश पुलिस से शिकायत करने पर परिवार के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।  
विज्ञापन

इस्लामगंज कालोनी निवासी लियाकत अली दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी मां अनीस बेगम, पत्नी, बेटे फरहान, फुरकान यही रहते हैं। फरहान का 19 सिंतबर को निकाह है। परिवार में निकाह की तैयारियों चलने से रिश्तेदार आने लगे हैं। फुरहान ने बताया कि शनिवार रात 2.30 बजे आठ से दस बदमाश तमंचे हाथ में लेकर घर में घुसे और पूरे परिवार को स्टोर रूम में बंधक बना दिया। बदमाशों ने दादाी अनीस बेगम से कमेटी के बीस लाख रुपये देने की मांग कर उनके जेवर उतरवा लिए। विरोध पर बदमाशों ने गला घोटकर मारने का प्रयास किया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे करीब छह तोला सोने के जेवर, सवा किग्रा चांदी  के जेवर, बीस हजार रुपये कैश, घड़ी, चार मोबाइल, बर्तन समेत पूरा सामान चार बैग में भर लिया। बदमाशों ने फुरकान की दिल्ली निवासी फूफी अकीला के कान से कुंडल और पायल उतरवा लीं और यही नहीं बदमाश पुलिस से शिकायत करने पर फुरकान को जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के शेर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने बंधक मुक्त कराया। रविवार सुबह पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डकैती की वारदात पुलिस चौकी के पास होने से इलाके मेें दहशत है। 
---------------------- 
दादी ने बदमाशों से कहा गोली मार दे 
फुरकान की दादी अनीस बेगम से जब बदमाशों ने हाथ के कंगन और अंगूठी उतरवाने की कोशिश की तो उसने विरोध किया। लेकिन बदमाशों ने किसी प्रकार जेवर उतरवाए तो दादी ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उसका गला घोंट दिया। घाेंटने पर अनीसा ने बदमाशों से कहा कि गला क्यों घोंट रहा गोली मार दे तो ठीक रहेगा। वहीं उनका कहना है कि उन्होंने कोई कमेटी नहीं बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें