थाना क्षेत्र बिल्सड़ गांव में दस बीघा जमीन के विवाद में कहासुनी के दौरान भतीजे ने बुजुर्ग ताऊ के पेट में गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को अलीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल के परिवारीजनाें ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बिल्सड़ गांव निवासी राम लडै़ते (70) का अपने छोटे भाई के परिवार के साथ दस बीघा जमीन पर कब्जे के संबंध में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में गुरुवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान राम लडै़ते के भतीजे ने पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। परिवारीजन उन्हे अलीगंज प्राथमिक स्वास्थय केंद्र ले गए। परिवारीजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।