फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली वस्तु सुंघाकर ई-रिक्शा चालक को लूटा

Sat, 22 Apr 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिलुआ जाने के लिए सवारियों बन कर बैठे बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। बदमाश चालक से पांच हजार रुपये कैश, मोबाइल और ई-रिक्शा लूट कर फरार हो गए। शाम छह बजे चालक हाईवे के किनारे बेहोश पड़ा तो पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली अंतर्गत शेरपुर निवासी राहुल एटा की द्वारिकापुरी कालोनी में अपने नाना रतनलाल के घर रहकर ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार शाम तीन अज्ञात लोग पिलुआ जाने के लिए उसके ई-रिक्शे में बैठकर राहुल को अपने साथ ले गए। आरोप है कि रास्ते में अज्ञात लोगों ने नशीली वस्तु सुंघा कर बेहोश करने के बाद हाईवे के किनारे त्योरी मोड़ पर फेंक दिया और ई-रिक्शा, मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। शुक्रवार शाम छह बजे के आसपास राहुल को बेहोश पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ई-रिक्शा चालक राहुल के होश में आने का इंतजार कर रही है। खबर लिखे जाने तक परिवार पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। परिवार और पुलिस को बेहोश राहुल के होश में आने का इंतजार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें