फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग

Tue, 05 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
मुफ्ती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किदवई नगर कालोनी में विगत शनिवार शाम घर में घुसकर हुई मुफ्ती शहजाद अहमद की हत्या में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। अब पुलिस हत्याकांड को लेकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। हालांकि पुलिस तीन दिन बाद पुलिस की जांच टीम नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके चलते मृतक के परिवारीजनों और मुस्लिम समुदाय में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन

किदवई नगर कालोनी में शनिवार शाम मुफ्ती शहजाद की चार से पांच अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आक्रोशित मुस्लिम समाज ने जिला अस्पताल के सामने हाइवे पर जाम लगाकर हंगामा करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ की थी। मृतक मुफ्ती की पत्नी आबिदा खातून ने सभासद और उसके बेटे, तीन अज्ञात समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी ने टीम गठित कर हत्याकांड की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस जांच में शार्प शूटर द्वारा हत्या कराने और कुछ राजनीति हस्तक्षेप की बात सामने आई थी। पुलिस सूत्रों की माने तो जांच के हाथ मुफ्ती हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके चलते पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। एसएसपी अशोक त्रिपाठी का कहना है कि जांच टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगातार दबिशें देकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। जल्द ही मुफ्ती हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपियों को जेल भेजा जाएगा। इलाके में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें