फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक की हत्या, कुकर्म की आशंका

Sun, 22 Jan 2017 12:15 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बालक की हत्या के बाद जुटी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सिढ़पुरा में लापता हुए बच्चे का शव मिलने से लोग आक्रोशित हो गए। बालक के साथ कुकर्म की आशंका जताई जा रही है। बालक का शव अर्धनग्न अवस्था में था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अज्ञात हत्यारे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कस्बे निवासी एक व्यक्ति का छह वर्षीय पुत्र शुक्रवार की शाम पड़ोस में दावत खाने गया था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिवारीजनों को चिंता हुई और उन्होंने बालक की तलाश करनी शुरू कर दी। जब बालक की जानकारी नहीं मिली तो परिवारीजनों ने थाने में पुलिस को सूचना दी। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे बच्चों ने पुराने थाना परिसर में शव पड़ा देखा। बच्चे पुराने थाना परिसर में खेल रहे थे। बच्चे चिल्लाते हुए भागे और लोगों को मामले की जानकारी दी। बच्चों की सूचना पर आस पास के लोग तत्काल पहुंचे। बालक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। बालक का शव देखते ही उनके होश उड़ गए और कोहराम मचने लगा। बालक अर्धनग्न अवस्था में था।
विज्ञापन


गला दबाकर उसकी हत्या की गई। बालक के मुंह पर खरोंच के निशान थे पुलिस ने बालक के शव को उठाने की कोशिश की तो परिवारीजन और आक्रोशित लोगों ने बच्चे का शव कब्जे में नहीं लेने दिया। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र प्रताप यादव, सीओ पटियाली जगतराम जोशी ने परिवारीजनों और आक्रोशित  लोगों को समझा बुझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस बालक के शव को कब्जे में ले सकी। बालक के पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी है। बालक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। बालक के लापता हो जाने के बाद से ही परिवारीजन तरह तरह की आशंकाओं से घिरे हुए थे। उन्होंने जहां तहां संभव था वहां बालक को तलाश किया। पूरी रात मां बाप व अन्य लोग चिंतित थे आखिर कहां चला गया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चे का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। इससे बालक के साथ कुकर्म होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन



 मामले की जानकारी नेताओं को हुई तो वे भी सभी कार्यक्रम छोड़कर मौके पर जा पहुंचे। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी किरन यादव ने इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक से बात की और मामले के  खुलासे की मांग की। वहीं गंगासागर सेवा समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विशाल गुप्ता ने भी अधिकारियों से बातचीत कर मामले के खुलासे की मांग उठाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें