फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिसर में दो पक्षाें में फायरिंग, दो घायल

Sat, 04 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
दो पक्षों में जमकर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब एक बजे मंडी के चुनाव को लेकर मंडी परिसर में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान आढ़त पर बैठे मुनीम प्रमोद गुप्ता के कंधे में जबकि राजू गुप्ता के छर्रे लगने से दोनो घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने मामला बढ़ता देख फायरिंग करते हुए दोनो पक्षों को हटा और पुलिस फोर्स बुला कर समय रहते हालात पर काबू पाया। जबकि मौका लगते ही फायरिंग करने वाले लोग फरार हो गए। सूचना  पर एएसपी, एसडीएम, सीओ सिटी समेत सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों से तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन

मोहल्ला कैलाशगंज में शुक्रवार शाम खाद्यान्न व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश गुप्ता तथा मनोज गुप्ता की मंडी परिसर में चुनाव को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मामला सुलझा दिया था। बताते है कि जुलाई माह में मंडी का चुनाव है, जिसमें अध्यक्ष हरीश गुप्ता तथा दूसरे पक्ष से मनोज गुप्ता दावेदार है। शनिवार दोपहर दोनों पक्ष के लोग मंडी में मौजूद थे, इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान एक गोली राधा चरन आढ़त पर बैठे मुनीम प्रमोद गुप्ता निवासी नई बस्ती के कंधे में जा लगी, वही कुछ छर्रे राजू गुप्ता निवासी होली मोहल्ला के लगने से दोनो घायल हो गए। व्यापारियों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने काफी समझाने की कोशिश की, मगर दोनो पक्ष नहीं माने और फायरिंग करते रहे। हालात बिगड़ते देख चौकी इंचार्ज ने हवाई फायरिंग की, तब जाकर फायरिंग बंद हुई। मंडी व्यापारियों की माने तो दोनों पक्षों के बीच करीब 25-30 राउंड फायरिंग हुई। जानकारी पाकर एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सीओ सिटी निवेश कटियार, थानाध्यक्ष के अलावा सर्किल फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस अध्यक्ष हरीश गुप्ता को पकड़कर थाने ले आई है।  
----- 
अध्यक्ष हो गए एक कमरे में कैद
एटा। ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान अध्यक्ष हरीश गुप्ता एक कमरे में कैद हो गए। वही अन्य व्यापारी अपनी-अपनी जान बचाकर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंडी तोड़कर हरीश गुप्ता को बाहर निकाला, और थाने लाकर बंद कर दिया। 
विज्ञापन

----
दोनों पक्ष से दी तहरीर
एटा। एक पक्ष हरीश गुप्ता, सुनील गुप्ता की तरफ से केसी राठौर, मनोज गुप्ता, उमेश, उपदेश, मनोज के विरुद्ध तहरीर दी है, वही दूसरी तरफ केसी राठौर ने सुनील गुप्ता सहित 25-30 अज्ञात, खाद्यान्न अध्यक्ष, अन्य के विरुद्ध तहरीर दी है।  दोनों पक्ष ने फायरिंग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें