ग्राम कादरवाड़ी में घर से दो दिन पूर्व घर बुलाकर ले गए ग्रामीण के घर न लौटने पर परिवारीजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
कादरवाड़ी निवासी चंद्रपाल साहू (50) को ग्राम भीलौर निवासी महेश बघेल हाल निवासी कुबेरनगरी 30 जुलाई को शाम 8 बजे घर से आवश्यक काम की बात कहकर मोटरसाइकिल से लगया। दूसरे दिन सुबह तक चंद्रपाल घर नहीं लौटा उनकी पत्नी सावित्री को चिंता हुई। उन्होंने पड़ोसियों के साथ महेश के घर व सगे संबंधियों के यहॉ पहुंचकर तलाश किया। महेश की पुत्री कविता का कहना है कि दोंनों ने घर आकर जमकर शराब पी फिर दोनों में मारपीट हुई। वहीं महेश के पड़ोसियों का कहना है कि महेश अपने साथियों के साथ चंद्रपाल से मारपीट करता हुआ उसे घसीटकर गांव से बाहर ले गया। सावित्री देवी को आशंका है कि महेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति की हत्या कर दी है। सावित्री देवी ने महेश के खिलाफ पति चंद्रपाल को घर से बुलाकर गायब कर देने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 364 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से शनिवार को ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए उन्होंने कोतवाली का घेराव किया।
आरोपी महेश के संभावित ठिकानों पर दअिश दी जा रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूंछतांछ की जा रही है। शीघ्र ही चंद्रपाल की बरामदगी कर आरोपी को गिरफतार कर लिया जाएगा।
- सुरेशचंद्र, कोतवाली प्रभारी, सोरों।