फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की गोली मारकर हत्या

Wed, 02 Nov 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भैंस चोरों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंगलवार की रात्रि को चोरों ने पहाड़पुरखुर्द गांव में भैंस चोरों ने पीछा कर रहे किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। चोर चोरी की गई भैंस छोड़कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसपी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर के शव का पंचनामा कराया गया। अज्ञात भैंस चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बृजभान (16) पुत्र थान सिंह निवासी पहाड़पुर थाना सोरों घर में सो रहा था। घर के बाहर आंगन में उसकी भैंस बंधी हुई थी। रात्रि करीब दो बजे 4-5 अज्ञात चोर भैंस को खोलकर ले जाने लगे। सांकर की आवाज सुनकर बृजभान और थान सिंह जग गए। उन्होंने जब बाहर जाकर देखा तो उन्हें चोर भैंस  ले जाते नजर आए। थान सिंह और बृजभान ने आस पास के अन्य ग्रामीणों का जगाया। ग्रामीणों के साथ बृजभान और थान सिंह भी भैंस चोरों का पीछा करने लगे। बृजभान ने चोरों को ललकारते हुए  डंडा फेंक कर मारा तभी चोरों ने तमंचे से गोली मार दी। एक गोली बृजभान की जांघ में लगी और दूसरी गोली उसके पेट में। चोर इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग गए। बृजभान की मौके पर मौत हो गई। बृजभान की मौत होते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना सोरों पुलिस को दी गई सोरों पुलिस गांव में आ गई। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र प्रताप यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी कर सोरों पुलिस को मामले के खुलासे के निर्देश दिए।

भैंस चोरी के मामलों को तबज्जों नहीं देती पुलिस
कासगंज। पूरे जिले में भैंस चोरों की सक्रियता बनी हुई है। भैंस चोरी की तमाम घटनाएं आए दिन होती हैं लेकिन पुलिस भैंस चोरी के मामलों की प्राथमिकी दर्ज करना तो दूर इन मामलों की जांच पड़ताल भी नहीं करती। जबकि सिढ़पुरा पटियाली इलाकें में भी भैंस और अन्य पशुओं की चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। पशु चोरों के गिरोह जिले भर में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें