फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न पहनने पर गई तीन की जान

Fri, 29 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव धुमरी-रूपधनी मार्ग पर गुरुवार रात को एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं दूसरे हादसे में भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मरने वाले हेलमेट नहीं पहने हुए थे। पुलिस का अनुमान है कि तीनों की मौत सिर में लगी चोट से हुई है। 
विज्ञापन

कासगंज थाना ढोलना के गांव फिरोजपुर सलोनी निवासी अवधेश (26) पुत्र छत्तर सिंह अपने साले सुधाकर (16) पुत्र प्रवीन निवासी चिलमापुर जैथरा के साथ बाइक से धुमरी बाजार आए थे। बाजार करने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। गुरुवार रात आठ बजे धुमरी-रूपधनी मार्ग पर उनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई। बाद में कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायलों को आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय अवधेश और सुधाकर ने दम तोड़ दिया। वहीं फर्रुखाबाद थाना जहानगंज के गांव पुरसारी हाल निवासी हरीसरन उर्फ हरिनाथ (50) गुरुवार रात बाइक से घर लौट रहे थे, गांव चिलासनी के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें