फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं काटते समय खेत में मिला नर कंकाल

Fri, 08 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
मिला नरकंकाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिन्हैरा गांव में शुक्रवार को गेहूं की फसल काट रहे मजदूरों को खेत में नर कंकाल मिला तो मजदूरों में हड़कंप मच गया। डरे सहमे मजदूरों ने खेत स्वामी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों को आशंका है कि किसी युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। 
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव जिन्हैरा निवासी हाकिम सिंह एवं मिश्री लाल का खेत मिरहची से रसूलपुर गढ़ौली गांव जाने वाले रास्ते पर है। शुक्रवार सुबह दोनों खेतों में गेहूं की फसल मजदूर काट रहे थे। कुछ फसल काटने के बाद जब मजदूर खेत के अंदर पहुंचे तो उन्हें नर कंकाल टुकड़ों में पड़ा मिला। घबराए मजदूरों ने खेत मालिक हाकिम सिंह और मिश्रीलाल को मामले की सूचना दी। हाकिम सिंह के खेत में कंकाल के जबड़े, दांत, थोड़ी, दोनों हाथ, पैरों की बड़ी हड्डियां, गोल्ड स्टार के जूते, लाल रंग की चैनदार गर्म जर्सी, जली हुई काली शर्ट, काली गर्म बनियान पड़ी थी, जबकि मिश्री लाल के खेत में मानव की खोपड़ी और ऊपरी जबड़े पड़े मिले। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि एक महीने पहले सर्दी के सीजन में किसी व्यक्ति को बाहर से लाकर खेत में हत्या कर शव फेंका गया है। घटनास्थल पर हंसिया का दस्ता एवं ब्लेड भी मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल के टुकड़ों को एकत्रित कर एक बोरी में बंद कर जांच के लिए भेजे दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें