फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिफिलिंग के समय आग लगने से जली वैन

Sat, 23 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
गैस रिफिलिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोहल्ला चौहट्टा में शनिवार गैस रिफिलिंग करते वक्त मारुति वैन में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक बमुश्किल से कार से बाहर निकल पाया। आग की चपेट में आकर चालक घायल हो गया। वहीं दुकानदार दुकान का शटर गिराकर फरार हो गया।  
विज्ञापन

मोहल्ला चौहट्टा निवासी जमील, तुफैल और जुबैर कई वर्षों से गैस रिफिलिंग का काम कर रहे हैं। शनिवार दोपहर तीन बजे वैन में लगे सिलेंडर में पिदौरा निवासी नवीन गैस भरवाने कराने पहुंचा। गैस रिफिलिंग के समय कार में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में भगदड़ मच गई। जैसे तैसे मोहल्ला वासियोें ने आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचना देकर बुलाया। दुकानदार के खिलाफ आक्त्रसेश व्यक्त किया। थाना पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। घायल चालक को उपचार के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें