फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गिलौली के छह घरों में डाका, तीन घायल

Mon, 03 Apr 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घरों में डाका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंजडुंडवारा के ग्राम गिलौली में रविवार की रात चार-पांच बदमाशों ने छह घरों पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने लूटपाट के बाद फायरिंग कर दी। जिससे तीन लोग घायल हो गए, पशुओं के भी छर्रे लग गए। बदमाशों की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

बदमाशों ने प्रहलाद के घर में लूट की वारदात का अंजाम दिया। उनके घर से दस हजार की नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये मूल्य का सामान लूट लिया। रामपाल के घर से पचास ग्राम चांदी के आभूषण, बीस ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए। इसी तरह नेत्रपाल, वीरपाल, राजेंद्र, भीकम के घरों से भी हजारों रुपये की नकदी एवं आभूषण आदि लूटे गए। बदमाश जब लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर जाने लगे तो ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में जसराम व रामवीर पुत्र प्रहलाद, कांति पुत्री भीकम छर्रा लगने से घायल हुए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस वारदात की जानकारी जब आसपास के क्षेत्रों में हुई तो वहां के ग्रामीण भी दहशत में आ गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन कोई भी बदमाश अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

भैंस चोरों ने ग्रामीण को किया घायल
कासगंज। सोरों के ग्राम सियपुर में भैंस चोरों ने तमंचे की बट से ग्रामीण पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। रात्रि के समय बदमाश उदयपाल की भैंस खोलने के लिए आए थे। आवाज सुनकर जब उन्होंने आवाज लगाई तो बदमाशों ने उस पर  तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों के एकत्रित हो जाने पर बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें