फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों का नाम लेकर धमकाने वाले युवक पर रिपोर्ट

Mon, 01 May 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
बेटी से अभद्रता और पीछा करने से रोकने पर विधायकों का नाम लेकर दलित परिवार को धमकाने वाले मनचले के खिलाफ पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन अभीतक गिरफ्तारी नहीं हुई है। खास बात यह है कि आरोपी युवक अपनी एफबी आईडी पर नाम के पीछे माफिया लिख रखा है। वहीं मनचले से परेशान होकर जहर खाने वाली छात्रा की हालत अब खतरे से बाहर है।  
विज्ञापन


कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि त्रिवेंद्र राजपूत उर्फ माफिया निवासी लोधीपुरम पीपल अड्डा कोतवाली नगर आए दिन बेटी के साथ अभद्रता कर एक साल से पीछा कर रहा है। आरोप है कि मोबाइल पर कॉल कर बेटाें को उठवाने की धमकी देने के साथ बेटी को अकेले में मिलने बुलाने के लिए मजबूर कर रहा है।

इसी से परेशान छात्रा ने रविवार शाम जहर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन वक्त पर पुलिस ने मौके पर पहुंच गेट तोड़ कर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अब छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पिता की माने तो मनचला अज्ञात साथियाें के साथ मिलकर गाली-गलौज करने के साथ जाति-सूचक गालियां देकर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


मनचले ने मारहरा और सदर विधायक से सबंधों का हवाला देकर कुछ नहंी कर पाने की धमकी दी है। पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है। पुलिस आरोपी मनचले की तलाश कर रही है। वहंी दोनाें विधायकों ने युवक से किसी प्रकार के संबंध होने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें