बदरिया स्थित भूरी देवी मंदिर में रविवार की रात चोरी हो गई। गेट का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे चोर 50 किलोग्राम पीतल का घंटा, बैटरी, इनवर्टर, डैक आदि हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह चार बजे तब हुई, जब गांव के अशोक कुमार पूजा करने के लिए पहुंचे। गेट का ताला टूटा और सामान गायब देख वह सन्न रह गए। सूचनाी पर गांववाले भी जुट गए। पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया। एसओ ने बताया कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं मंदिर में हुई चोरी से लोगों में रोष है।