फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर की महिला से छेड़खानी

Sat, 13 Dec 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची के गांव फालर निवासी मुन्नी देवी ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 नवंबर को गांव के ही दया किशोर सहित चार लोगों ने घर में रखा सामान उठा ले गए, विरोध करने पर फायर कर दिया। छर्रे लगने से वह घायल हो गई। थाना बागवाला के एक गांव निवासी पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 16 सितंबर को वह खेत से वापस लौट रही थी, गांव कासौन निवासी शैलेश सहित दो अन्य लोगों ने रास्ते में घेरकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मिरहची के गांव दौलतपुर निवासी नेत्रपाल ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि दो दिसंबर को वीरपुर निवासी ओमेंद्र सहित पांच अन्य लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया, जिसमें एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें