फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग

Sun, 03 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
अलीगंज तिराहे पर जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव हीरापुर में चकरोड के विवाद को लेकर रविवार सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिनमें जमकर फायरिंग भी हुई। बाद में आक्रोशित एक पक्ष ने शहर में जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव हीरापुर में दो पक्षों में चकरोड का विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर रविवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला गाली-गलौज के बाद फायरिंग में बदल गया। दोनों पक्ष में फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर इस दौरान एक पक्ष के लोग गांव से निकल आए और अलीगंज तिराहा पर जाम लगा दिया। जाम लगने से जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया है। बता दे कि झगड़े में एक पक्ष यादव, दूसरे पक्ष के शाक्य लोग है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले का समझौता हो गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें